
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आज दिनांक- 29 नवंबर 2024 को समाहरणालय-ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए रांची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

इस समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, ए.डी.एम. नक्सल रांची, श्री सुदर्शन मुर्मू, एवं जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रविशंकर मिश्रा उपस्थित थे।

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में आने वालें लोगों की समस्या गंभीरता से सुना जाए

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा इस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में आने वालें लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना जाए तथा उनके समस्या का निदान त्वरित गति से करें। साथ इस बात का विशेष ध्यान दे की लोगों को इन कार्यालयों का चक्कर बार-बार नही काटना पड़े। अगर कोई भी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी/कर्मी अगर इन कार्यालयों में कार्य कराने आए लोगों से किसी भी सूरत में उनके साथ व्यवहार ख़राब ना करें, ख़राब व्यवहार की किसी प्रकार की शिकायत पाए जाने से उन सम्बंधित के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सम्बंधित सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों को विशेष रूप से कहा की राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को हर हाल में मिलें यह सभी सम्बंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करें।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
