
बड़कागांव ।हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल एवं बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा नापोखुर्द पंचायत के बरवणिया में ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया गया। ज्ञात हो कि 26 नवंबर को शाम में ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को दी गई जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक रोशन लाल चौधरी को संयुक्त रूप से पहुंचाई गई जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान में लेते हुए पहल कर ग्रामीणों को 28 नवंबर को ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया। मौके ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर मिलने पर खुशी का माहौल देखा गया। ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रतिनिधिमंडल के द्वारा संयुक्त रूप से की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पुर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता पुनम साहू, मंडल महामंत्री सुमन गिरी, उपाध्यक्ष अशोक साव, हीरालाल साव, मनीष पांडे, आजसू के केन्द्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, उपमुखिया श्वेता देवी, समेत सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
