
(नवादा):-प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत से चौथी बार निर्वाचित हुए पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद खान व पैक्स के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को मिर्जापुर पंचायत के हरला गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर मे शुक्रवार को बीसीओ संजय जायसवाल की उपस्थिति में सभी ने अपने अपने पद की शपथ ली।शपथ दिलाने के उपरांत एक बैठक आयोजित कर पैक्स अध्यक्ष व सभी सदस्यों के बीच सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष खुर्शीद खान ने कहा कि किसानों की समस्या को देखना हम सभी का दायित्व है। उचित मूल्य पर धान अधिप्राप्ति, किसानों को खाद उपलब्ध कराने पर विचार,सहकारी खेती कराने, बिज व कीटनाशक उपलब्ध कराने सहित किसान हित के लिए कई मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि किसानों के उन्नति के लिए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की सहयोग की जरूरत है।

बीसीओ संजय जायसवाल ने कहा कि पैक्स के माध्यम से मिलने वाली हर सुविधा किसानों को मुहैया कराने में वह सहयोग करेंगे। 15 नवंबर से ही धान खरीद के कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी किसानों को 2300 प्रति कुंटल के दर से फैक्स में धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए महीने में एक बार अध्यक्ष व कार्यकारी सदस्यों के बीच बैठक होना अनिवार्य है। मौके पर नवनिर्वाचित सदस्य बबीता देवी, सुरेंद्र प्रसाद यादव,रमेश शर्मा सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
