• Sun. Feb 15th, 2026

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद को दिया बधाई

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 29, 2024

 

 

*मेरी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की भलाई और विकास है :– विधायक प्रदीप प्रसाद*

 

*प्रदीप जी की यह ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता ने उनके काम, समर्पण और ईमानदारी को पहचाना है :– अजीत चंद्रवंशी*

 

दारू ( हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय सभागार में उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर प्रचंड जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने अपनी बात रखते हुए कहा

प्रदीप जी की यह ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता ने उनके काम, समर्पण और ईमानदारी को पहचाना है। यह केवल विधायक की जीत नहीं है, बल्कि भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और क्षेत्र के हर वर्ग की उम्मीदों की जीत है। हमें विश्वास है कि प्रदीप जी अपने नेतृत्व में क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। ओबीसी मोर्चा हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

 

वहीं,आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा मैं इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय जनता के विश्वास और समर्थन को देता हूं। आप सभी ने जिस तरह मुझ पर भरोसा किया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। मेरी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की भलाई और विकास है। भाजपा ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम किया है, और मैं इस नीति को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य करूंगा।

 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने विचार रखे और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव भी दिए। स्थानीय नागरिकों ने विधायक प्रदीप प्रसाद से मुलाकात कर अपनी उम्मीदें और समस्याएं साझा की। विधायक ने हर मुद्दे पर गंभीरता से काम करने का आश्वासन दिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से विधायक की जीत को ऐतिहासिक बताया गया। प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने का वादा किया।

 

मौके पर अजीत चंद्रवंशी महेंद्र ठाकुर राकेश वर्मा भोला भगत वीरेंद्र भगत रामदेव ठाकुर उमेश राणा चंद्रिका साहू ब्रह्मा देव शर्मा रवि कुमार राजेश ठाकुर राजू चंद्रवंशी केशव यादव बजरंगी चौरसिया दिलीप सोनी, इंद्र कुमार पंडित,बिरेन्द्र प्रजापति

अशोक राणा, विजय निषाद सहित कई लोग मौजूद रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *