• Wed. May 27th, 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 26, 2024
crescent ad

 

 

धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों एवं समाहरणालय के कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान सभा ने जिस परिकल्पना के साथ संविधान के निर्माण में अपना योगदान दिया है उसके मूल मंत्र को अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

संविधान के मूल उद्देश्यों का बार-बार पठन करने से ही उसके मूल मंत्र का हम अपने व्यवहार एवं दिनचर्या में पालन कर सकेंगे। हम सबको मिलकर अपने मौलिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लेना है। साथ ही हमारे संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करना है।

 

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज़ अहमद सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सहायक व कर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *