• Wed. Apr 1st, 2026

एशियन हॉस्पिटल में नगर आयुक्त ने किया छह डायलिसिस मशीनों का उद्घाटन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 26, 2024

 

धनबाद : मंगलवार को एशियन जालान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायलिसिस यूनिट में छह और डायलिसिस मशीनों का उद्घाटन नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने किया।

crescent ad

इस अवसर पर उपस्थित नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा शहर के हृदय स्थल सिटी सेंटर के समीप एशियन हॉस्पिटल डायलिसिस यूनिट में छह डायलिसिस मशीनों की वृद्धि हो जाने से डायलिसिस के लिए इंतजारत मरीजों को काफी सुविधा होगी।

 

नजदीक होने के कारण उनके समय का बचत भी होगा।कहा की विभिन्न विभागों के मरीजों की सेवा में चौबीसों घंटे कार्यरत एशियन हॉस्पिटल को किडनी के मरीज़ों को अस्पताल में इस सुविधा के वृद्धि के लिए एशियन अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा करता हूं। उद्घाटन के अवसर पर एशियन हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनुपम पांडे ने बताया की हॉस्पिटल में पहले से तेरह डायलिसिस मशीने कार्यरत थी। आज डायलिसिस यूनिट में छह डायलिसिस मशीनों की एक्सटेंशन (विस्तार) प्रबंधन ने किडनी के मरीजों की डायलिसिस करवाने की परेशानियों को देखते हुए किया है।

 

पहले हर महीने तेरह डायलिसिस मशीनों से, दस ओपीडी में और दो क्रिटिकल केसेस के लिए प्रयुक्त मशीनों से एक हज़ार मरीज़ों का डायलिसिस होता था अब और छह डायलिसिस मशीनों के लगने से अब कूल इक्कीस डायलिसिस मशीनों से हर महीने पंद्रह सौ मरीज़ों का डायलिसिस होगा।एशियान हॉस्पिटल के सेंटर हेड डॉ. सी राजन ने बताया कि एशियन अस्पताल में 4 घंटे की डायलिसिस सेवा में दौरान एशियन हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीज़ों का विशेष ध्यान रखा जाता है। उद्घाटन के अवसर पर धनबाद नगर आयुक्त रविराज शर्मा, एशियन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनुपम पांडे,हॉस्पिटल के सेंटर हेड डॉ. सी. राजन,ट्रस्टी राजीव शर्मा, संजीव अग्रवाल,डॉ.ए.एम. राय,हॉस्पिटल के ग्रुप मार्केटिंग हेड शैलेश झा, अस्पताल के पदाधिकारी मो. ताजुद्दीन समेत अन्य अतिथि, डायलिसिस के मरीज व उनके अभिभावक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *