रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी केंदुआ(धनबाद) बोकारो में सेक्टर 2 ए के आवासीय कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर तिरुपति संस्था की सचिव सह एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड की निर्देशक संगीता तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमती तिवारी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ समाज में अंतिम व्यक्ति और महिलाओं के बीच कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर श्रीमती तिवारी ने कहा कि हमारी संस्था हर वक्त समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर हर तबके की महिलाओं चाहे वह कामकाजी हो चाहे सरकारी संस्था से, या निजी संस्था की महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर रहती है। आजकल महिलाएं घर से बाहर निकल रही हैं कामकाज के लिए चाहे रेस्टोरेंट हो, पेट्रोल पंप हो , मॉल हो, पार्लर हो, बड़े से बड़े शोरूम , इत्यादि सभी जगह महिलाओं को रखा जाता है परंतु उनकी सुरक्षा, सेक्सुअल हरासमेंट और हिंसा पर ध्यान नहीं दिया जाता हमारी संस्था प्रशासन से मांग करती है कि पहले संस्थाओं को दिशा निर्देश दिया जाए की जो महिलाएं घर से निकाल कर आती है उन्हें घर से आने से लेकर घर जाने तक उनकी सुरक्षा का इंतजाम संस्थान को करना है। हमारी तिरुपति संस्था कन्यादान विवाह और विकास सोसायटी की मदद से गरीब महिलाओं की बच्चियों की शादी के लिए जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया है उसका रजिस्ट्रेशन कर शादी करवाने जा रही है। मौके पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी, उपाध्यक्ष जय शर्मा, रमना जिला गढ़वा की प्रमुख करुणा सोनी, आभा सिन्हा, कुमार राजा, सुरेश बोथरा, सुरेश केडिया उपस्थित की उपस्थिति में समाज की अंतिम महिलाओं के बीच कंबल, राशन और ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation निरसा में भाजपा की प्रेसवार्ता में अपर्णा सेनगुप्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा- हार के बावजूद हम जीत हैं! रागिनी सिंह की जीत पर झरिया में निकाला भव्य विजय जुलूस.