• Thu. Apr 2nd, 2026

केंदुआडीह थाना क्षेत्र में धनबाद विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 21, 2024

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

crescent ad

केंदुआ। धनबाद विधान सभा अंतर्गत केंदुआडीह थाना क्षेत्र में आज बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गोधर,केंदुआ,गोपालीचक,खैरा, हिंदी भवन,अलकुसा,काली बस्ती,कुसतौर,बीएनआर, मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक भली भांति व शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। इन मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए स्थल अनुसार झारखण्ड पुलिस,आई आर पी, बी एस एफ के जवान तैनात किए गए थे। इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों के हर पल की जायजा लेते केंदुआडीह थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक वक्कार हुसैन सदलबल मुस्तैदी के साथ गश्ती करते काफी व्यस्त देखे गए। एवं क्षेत्र में आज 20 नवम्बर 2024 धनबाद विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। समाचार प्रेषण किये जाने तक थाना क्षेत्र में किसी प्रकार के कोई हताहत होने की सूचना नही है।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *