• Thu. Apr 2nd, 2026

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान संपन्न, 64.86%हुआ मतदान

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 14, 2024

 

 

रांची ; झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 81 में से 43 सीटों पर मतदान संपन्न। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा देर रात तक डेटा आएगा। शाम पांच बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में थोड़ा कम मतदान हुआ है। मॉक पोल और मतदान के दौरान एक फीसद से भी कम इवीएम और वीवीपैट के बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कुछ जगहों से मतदान को प्रभावित करने की सूचना मिली थी, जिसका समय रहते निपटारा कर लिया गया।

crescent ad

 

वही राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान में 2249 बूथ क्रिटिकल (नक्सल प्रभावित) थे, जहां शांतिपूर्ण चुनाव कराना बड़ी चुनौती थी। इसे लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी थी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर 600 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, 60 कंपनी राज्य सशस्त्र बल, 15291 राज्य पुलिस के जवान और लगभग 14000 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गयी थी। वहीं इस चरण में 286 बूथ शैडो एरिया में थे, जहां संचार की अलग व्यवस्थी करनी पड़ी। 225 बूथों पर मतदानकर्मियों को हेलीड्रापिंग के माध्यम से पहुंचाया गया था। बावजूद इसके चाईबासा जिले में नक्सलियों ने मतदान को प्रभावित करने की कुचेष्टा की थी, लेकिन समय रहते उनकी मंशा को ध्वस्त कर दिया गया।

 

वहीं दूसरी घटना लातेहार जिला में गोली लगने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है। उसे बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। किन परिस्थितियों में उसे गोली लगी, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान अव्यवस्था फैलाने के आरोप में छह केस दर्ज किये गये हैं। जिसमें रांची, हटिया, कांके और जमशेदपुर में है।

 

उन्होंने बताया कि अधिकांश मतदान केंद्रों से मतदानकर्मी मतदान के बाद लौटने लगे हैं। वहीं हेलीड्रॉप किये गये मतदानकर्मियों को गुरुवार को हेलीलिफ्ट कर वापस लाया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *