• Thu. Apr 2nd, 2026

लोकतंत्र के महापर्व पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर किया मतदान

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 14, 2024

 

दारू ( हजारीबाग): लोकतंत्र के महापर्व पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर संत रोबर्ट बालिका उच्च विद्यालय बुथ संख्या 288 मतदान केंद्र में में विकसित एवं समृद्ध विधानसभा के निर्माण में मतदान किया। हजारीबाग विधानसभा के तमाम देवतुल्य मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान कर अच्छे जनप्रतिनिधि एवं सुशासन की सरकार बनाने की अपील किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर मताधिकार का प्रयोग कर विकसित एवं समृद्ध विधानसभा बनाने के साथ- साथ सुशासन की सरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान मतदान कर हजारीबाग विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहूंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से जायजा ली। जिसमें हाई स्कूल जबरा बुथ संख्या 293, 294, 295, राजकीय मध्य विद्यालय लाखे बुथ संख्या 374, 377, 372, प्राथमिक उच्च विद्यालय बुथ संख्या 371, बालक उच्च विद्यालय, देवांगना बुथ संख्या 304, 305, 306, संत काॅलम्बस काॅलेज बुथ संख्या 310, 311, 312, हुरहुरू बूथ संख्या 315, संत पाउल स्कूल हुरूहुरू बुथ संख्या 274, 273, 272, विवेकानंद स्कूल बूथ संख्या 267, 268, 269, 270, 271, कुम्हरटोली बुथ संख्या 226, 227, 228, 230, 231, मुनका बगिचा बुथ संख्या 232, 233, 220, 221, 222, 223, 224, कुम्हरटोली बुथ संख्या 210, 211, 212, 209, 208, हुरहुरू बूथ संख्या 315, संत पाउल स्कूल हुरूहुरू बुथ संख्या 274, 273, 272, विवेकानंद स्कूल बूथ संख्या 267, 268, 269, 270, 271 एवं प्राइमरी हिंदी स्कूल खिरगांव बुथ संख्या 256, 257, 258, 259, 260 सहित कई मतदान केंद्र पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर जायजा ली। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने हजारीबाग विधानसभा के देवतुल्य मतदाताओं का भाजपा पार्टी के प्रति स्नेह, समर्थन एवं विश्वास काफी अभिभूत हुई तथा उन्होंने अपार जनसमर्थन एवं आशिर्वाद के साथ हजारीबाग विधानसभा में कमल खिलने एवं राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने की बात कही।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *