• Thu. Apr 2nd, 2026

मोदीडीह में निर्माणाधीन राधा गोविंद सेवाश्रम में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 14, 2024

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

crescent ad

निरसा : निरसा के बेनागोड़िया सोना निकेतन के मोदीडीह में निर्माणाधीन राधा गोविंद सेवाश्रम में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में कथा प्रवक्ता विदुषी अंजनी गोस्वामी (प्रयागराज) ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीला और माखन चोरी की कथा सुनाई।

 

उन्होंने कहा कि इस धरती पर यदि आप सभी चिंताओं और दुखों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो ठाकुर जी के शरण में जाएं। समस्त दुखों से निपटने का एक ही मात्र उपाय है।

 

जहां जहां मन जाए, वहीं ठाकुर जी को देखिए। सारा दुख और कष्ट ठाकुर जी की कृपा से नष्ट हो जाएंगे। एकाग्रचित्त होकर मन को ठाकुर जी में लगा कर रखना। सच्चे मन से प्रभु को मानने से व कभी निराश नहीं करते। राधा- कृष्ण बाल गोपाल का स्वरुप आकर्षण का केंद्र रहा। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

मौके पर आचार्य नीतीश कृष्णा, मुख्य यजमान उमापद महतो, उनकी पत्नी कल्पना महतो, अन्य यजमान शिवू महतो चिंता महतो, सुबल गोराई, भवानी गोराई सहित आयोजक कृष्णानंद उर्फ डॉ बलराम रवानी, उमापद महतो, पतितपावन दास, निवारण दास, डॉ एस सी तिवारी, गोपाल कुंभकार, निवारण दास, हाबू बाउरी, चुन्नीलाल मालाकार, मृणाल मित, कृष्णा चंद्र गोराई, लंबोदर महतो, लालू मंडल, रामपद दास, सागर मंडल, परेश दास, सुभाष मंडल, संतोष दास, हेतु मरांडी, सुबल कुंभकार, भरत कुंभकार, अरुण कुमार मुखर्जी, इंद्रदेव प्रसाद, वरुणी मंडल, अजीत गोराई, विपीन रवानी आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *