
धनबाद: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने आज धनबाद पहुंचे अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस वार्ता रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि,”मैंने ऐसा कुछ भी नही कहा है जिसके लिए मुझे माफी मांगनी पड़े। मैंने अपने जीवन में कभी भी हिन्दू-मुस्लिम के बीच किसी तरह का भी नफरत फैलाने वाला बयान नहीं दिया है। उस दिन दिए गए मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर मीडिया में पेश किया गया है। मैं कभी नही चाहूंगा कि मेरे किसी बयान से बंगाल में कोई दंगा भड़के। यदि मैंने ऐसा कुछ भी कहा हो होता तो मुझे माफी मांगने में कोई दिक्कत नही थी।” आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले महीने 27 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में पार्टी के एक कार्यक्रम में कथित रूप से एक बयान दिया था। जिसको लेकर उनके खिलाफ हाल में एफआईआर भी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक़ लोकसभा चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने कथित रूप से हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहाने वाला बयान दिया था,जिस पर खासा विवाद हुआ। उसी बयान पर मिथुन ने आज पलटवार किया। जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर धमकी देते हुए उनको 15 दिनों के अंदर माफी मांगने को कहा है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनको पछताना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि,”झारखंड में मैं बदलाव का दृश्य देख रहा हूँ। मैने अपनी पहली फ़िल्म में एक आदिवासी का रोल किया था,जिसमे मेरा नाम ‘घिनुवा’ था। इस नाते झारखंड की आदिवासी जनता मुझे जरूर सपोर्ट करेगी और एक बार फिर से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।” आपको बता दे कि मिथुन चक्रवर्ती भाजपा के निरसा कैंडिडेट अर्पणा सेन गुप्ता के चुनाव प्रचार में भाग लेने आए थे।

There is no ads to display, Please add some

संजय चौहान पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है तथा पटना से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में उनकी विशेष दक्षता रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने स्ट्रीटबज़ न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया है।


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
