
धनबाद: झरिया के त्रिलोकनाथ मध्य विद्यालय मोहलबनी भौंरा मैदान में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह जी के पक्ष में मतदान की अपील करने जनसभा में माननीय गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन जी झरिया पहुंची।झरियावासियों ने सोरेन जी का भव्य स्वागत किया…
सोरेन जी ने कहा झरिया को बेचकर खानेवाले इक्कठे हो गए हैं और ये सब झरिया को बेचकर खा जाना चाहते हैं और इनके रास्ते में झरिया को बचाने वाला कोई आता है तो उनकी हत्या कर देते हैं। मैंने जब सुना कि पूर्णिमा जी के पति को पूरे परिवार के आधार को इन लोगों ने छलनी कर दिया तो मैं अचंभित हो गई। इसलिए झरियावासियों की जिम्मेवारी है कि झरिया को बचाना है या इनके हाथों में देकर पूर्णिमा जी के बनाए मजबूत झरिया को उजाड़ना है।श्रीमती सोरेन ने कहा अभी झारखंड को भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने पर्यटन केंद्र बना दिया है सब के सब अभी टूर पर निकले हैं। चुनाव खत्म होते ही कोई लौटकर झरिया नहीं आनेवाला है..

सोरेन ने कहा भाजपा गरीब जनता का हक मारनेवाली पार्टी है जिसने झारखंड के आम जनता का हजारों करोड़ रूपया रोककर रखा है। सोरेन जी ने कहा झरिया को बचाने के लिए झारखंड को बनाने के लिए आप सब को एकत्र होकर कांग्रेस को जिताना है और इस झूठे वादों वाली पार्टी भाजपा को सबक सिखाना है।माननीय झरिया विधायक जी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया आग की गोद में बसा है इसका ख्याल केंद्र के किसी नेता को नहीं है कि यहां के लोगों को कैसे सुरक्षित रखा जाय इसकी कोई योजना नहीं है…

केंद्रीय गृहमंत्री जी भी झरिया आकर झरिया के लोगों की सुविधा देने के सिवाय दुनियाभर की बातें करते हैं।माननीय झरिया विधायक जी ने कहा आज हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार ने हर घर तक सरकारी योजना को पहुंचाया है और इससे सीधे आम जनता को लाभ पहुंची है और आनेवाले समय में यह संख्या कई गुणा बढ़नेवाली है..
इसलिए यहां की जनता झरिया को बचाने के लिए झारखंड को बनाने के लिए, छात्रों के शिक्षा के लिए, श्रमिकों के सम्मान के लिए हर वर्ग कल्याण के लिए और बेहतरीन स्वास्थ्य देने वाली गठबंधन सरकार चुनने जा रही है कांग्रेस को वोट करने जा रही है।अभिषेक सिंह की अध्यक्षता और सुग्रीव सिंह के संचालन में मंच पर तारकेश्वर यादव जी, मो. राशिद रज़ा अंसारी जी, भगवान दास जी, मुमताज कुरैशी जी, सबूर गोराई जी, आसनी सिंह जी व मुख्तार खान समेत हजारों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे..
There is no ads to display, Please add some

संजय चौहान पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है तथा पटना से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में उनकी विशेष दक्षता रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने स्ट्रीटबज़ न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया है।


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
