
चांडिल : झारखंड विधानसभा चुनाव के सबसे चर्चित सीट ईचागढ़ विधानसभा सीट पर सियासी समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। साथ ही इस सीट पर मुकाबला रोचक होने के आसार नजर आने लगे हैं। रविवार को इस सीट से एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो के समर्थन में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने नीमडीह में पदयात्रा की और हरेलाल महतो के लिए वोट मांगे। इस दौरान हजारों समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि यह सीट गठबंधन के तहत आजसू को मिला है। बीजेपी की यह पारंपरिक सीट रही है। इसबार भाजपा और आजसू मिलकर यहां चुनावी मैदान में है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि ईचागढ़ सीट पर भाजपा और आजसू दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
