
राजनगर थाना अंतर्गत मुनीडीह चेक पोस्ट पर एसएसटी की टीम ने एक प्राइवेट वाहन में पुलिस का बोर्ड लगाकर घूम रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को एसएसटी टीम द्वारा मुनीडीह चौक पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दरमियान उड़ीसा की ओर से आ रही एक सफेद रंग का बोलेरो गाड़ी संख्या jh04u1746 जांच के लिए रोका। जिसमें पुलिस बोर्ड लगा हुआ था। बोलेरो में बैठे लोगों से पूछताछ की गई तो दोनों व्यक्ति स्पष्ट उत्तर नहीं दे पा रहे थे। ना ही उस वाहन में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद पाया गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि उनके घर में कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं है। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि पुलिस का बोर्ड लगाकर उन लोगों द्वारा पुलिस को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त गाड़ी के आगे का नंबर प्लेट के ऊपर पुलिस भी लिखा हुआ है तथा गाड़ी के अंदर चेक करने पर आरएफओ हिजला ईस्ट रेंज दुमका लिखा हुआ बोर्ड पाया गया, गाड़ी का डैशबोर्ड चेक करने पर बीस हजार नगद भी पाया गया चालक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम विकास महतो बताया, वहीं चालक के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम तंत्रजीत महतो बताया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छापामारी दल में राजनगर थाना प्रभारी अमीश कुमार, सुभाष चंद्रशर्मा,गुरुवा मुंडा,राजेंद्र सेवईया,विक्रम, अभिषेक कुमार सिंह, राहुल कुमार मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
