
कुचाई : सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत लोपटा गांव के जंगली पहाड़ी क्षेत्र के आसपास में छापेमारी कर अवैध विदेशी नकली शराब बरामद कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार नूलायत के निर्देश पर अवैध विदेशी शराब की खरीद बिक्री एवं मादक पदार्थ की निर्माण हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर लोपटा गांव के जंगली पहाड़ी क्षेत्र के पास एक कच्चे मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में पांच व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्त में आए हुए व्यक्तियों का नाम सालुका बांकिरा, राम लाल हेमब्रम, गणेश मुण्डा, राम सोय, सिकुर सोय बताया जा रहा हैं। छापेमारी में 388 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 20 लीटर वाला जार में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब 18 जार , 40 लीटर वाला गैलन में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब तीन गैलन, एक 35 लीटर वाला गैलन में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब, 200 लीटर के ड्रम में शराब बनाने वाला स्पिरिट भरा हुआ 4 ड्राम, कांच के खाली बोतल 34 पेटी, दो बड़ा प्लास्टिक बोरा में भरा हुआ प्लास्टिक बोतल, शराब के बोतल का ढक्कन दो प्लास्टिक के बोरा में भरा हुआ, बोतल के लोबो स्टीकर जिसमें रॉयल स्टैग एवं किंग कोड लिखा हुआ एक बड़ा प्लास्टिक बोरा में भरा हुआ, खाली कार्टून 15 बंडल, 50 लीटर का सफेद रंग के गैलन में करीब 15 लीटर शराब में मिलने वाला रंग भरा हुआ, 500 लीटर का दो खाली सिंटेक्स, प्लास्टिक के चार सफेद रंग बाल्टी, 20 लीटर वाली पानी के खाली जार 25 पीस, लाल रंग के एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर 0R09j 4919, कुल चार मोबाइल जप्त किया गया है। छापामारी दल में कुचाई थाना प्रभारी नर्सिंग मुंडा, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, डिलशन बिरुवा, दाखिनी माण्डी, चंद्र मोहन माणडी, कुचाई सेट -2 के सशस्त्र जवान, खरसावां थाना, आमदा ओपी,दरभंगा ओपी के रिजर्व गार्ड जवान मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
