• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को किया गया जागरूक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 17, 2024
आदित्यपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को आदित्यपुर स्थित आदिवासी कल्याण समिति के प्रांगण में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीपीओ कार्यलय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ,आगनबाड़ी सेविका,बीएलओ, सुपरवाइजर एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखने, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वोट कराने को लेकर बीडीओ ने सभी माताओं – बहने एवं स्थानीय नागरिकों के साथ शपथ लिया। साथ ही मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया गया। वहीं वरिष्ठ नागरिक 85 वर्ष से ऊपर के लिए घर में वोट देने की सुविधा दी जाएगी। मौके पर उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए मतदाताओं को हर तरह से जागरूक किया जाएगा साथ ही गम्हरिया प्रखंड विकास अधिकारी ने अपील की है कि गम्हरिया प्रखंड के सभी नागरिक बढ़ चढ़कर मतदान केंद्र पहुंचे और वोट दे। 13 नवंबर को वोट देकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें जिससे आने वाले भविष्य उज्जवल हो सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *