• Thu. Mar 5th, 2026

चांडिल : मोबाइल दुकान में रंगदारी व पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 17, 2024
चांडिलः सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस ने बीते 4 अक्टूबर को टीओपी चौक स्थित अमन मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में रंगदारी और जान से मारने की नीयत से पिस्टल निकाल कर फायरिंग करने का प्रयास किए जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम मुबारक अंसारी बताया जा रहा हैं पुलिस ने उसके पास से मेड इन यूएसए लिखा देसी पिस्टल के साथ मैगजीन टूटा हुआ बरामद किया है। साथ ही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में अन्य अपराधी भी शामिल हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। विदित हो कि अपराधियों ने दुकानदार पर लूट और जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तान दी थी। मगर एन वक्त पर मैगजीन टूट गया था और गोली मिस फायर हो गई थी। जिसे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया था। वहीं घटना के बाद आरोपी ने टूटे हुए पिस्टल को अपने घर में छिपा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। छापेमारी दल में कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, पुअनि. असलम अंसारी, सअनि. सुमित तिर्की, मोहम्मद बशीर खान, आरक्षी मिल्टन कुजूर, गोपाल कृष्ण और दस्तगीर आलम शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *