• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर : जिले वासियों के लिए खुशखबरी, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत होगा इलाज, न्यूरो डिपार्टमेंट के हेड बने एम परवेज

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 15, 2024

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित 650 बेड के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गरीबों को नई सौगात मिल चुकी है । मिली जानकारी के अनुसार गरीब एवं मिडिल क्लास फैमिली आज से आयुष्मान भारत के तहत इलाज करवा सकते हैं।

टी एम एच अस्पताल के पूर्व न्यूरो सर्जन एम परवेज नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में न्यूरो डिपार्टमेंट के हेड बनाए गए हैं । बता दे की कम समय में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एक अलग ही कृतिमान स्थापित कर चुकी है। जहां गॉलब्लैडर ऑपरेशन 55 हजार के जगह पंद्रह हजार में ही कर दिया जा रहा है। वही नॉर्मल डिलीवरी 6 हजार एवं सिजेरियन 10 से 15 के खर्चे में ही कर दिया जा है। 2 दिन पूर्व ही सड़क दुर्घटना में गम्हरिया निवासी एक 15 वर्षीय बच्ची का पैर टूट गया था जिसमें टीएमएच हॉस्पिटल ने 70 हजार से 1 लाख तक का खर्च बताया गया था। मगर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने 30 से 40 हजार के बीच में ही अच्छी सर्जरी कर डाला। फिलहाल अस्पताल में कई ऐसे सारे मामले आ रहे हैं जिसमें गरीब तबके लोगों को हॉस्पिटल वरदान साबित हो रही है। इस संदर्भ में अस्पताल के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि अस्पताल बनाने का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं मिडिल क्लास फैमिली को अच्छे इलाज के साथ कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिल सके ।

 

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *