• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर : बिजली विभाग की दबिश, चोरी की लाइन से अवैध भूखंड पर किया जा रहा था निर्माण, निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह ने अंचल अधिकारी से की थी शिकायत,अंचल अधिकारी ने कहा होगी कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 15, 2024
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 18 स्थित हातिल फर्नीचर बिल्डिंग के समीप सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर पूर्व पार्षद रंजन सिंह द्वारा अंचल प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। इस बीच मंगलवार को बिजली विभाग ने उक्त निर्माण स्थल पर दबिश दी। जहां बिजली चोरी का बड़ा खुलासा सामने आया है। विभाग के अधिकारी यहां काफी देर तक रुके रहे मगर भूखंड के स्वामी सामने नहीं आए। निर्माण कार्य का देखरेख कर रहे सुरक्षा कर्मी ने बताया कि कोई गांधी नामक शख्स का यह निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं पूर्व पार्षद रंजन सिंह द्वारा अंचल अधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र में आदित्यपुर दो निवासी आलोक दुबे द्वारा सरकारी जमीन कब्जा किए जाने का जिक्र किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि उक्त स्थल पर महज एक कट्ठा जमीन ही रजिस्ट्री योग्य जमीन है, जबकि करीब तीन कट्ठा जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि पूर्व पार्षद के आवेदन पर अंचल प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाने पर भू माफिया का मनोबल बढ़ता ही चला गया हैं। इस बीच बिजली चोरी का खुलासा होने के बाद भूमिया में हड़कम मच चुका हैं। इधर अंचल अधिकारी को मामला संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दे दिए हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *