• Thu. Mar 5th, 2026

खरसावां : खरसावां थाना पुलिस ने नवरात्रि के महासप्तमी में निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 10, 2024

खरसावांः बुधवार को खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च में दर्जनों पुरुष एवं महिला पुलिस पदाधिकारी के अलावे कई सशस्त्र पुलिस बल भी शामिल रहे। दुर्गा पूजा एवं दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर खरसावां थाना क्षेत्र के चांदनी चौक, बेहरासाई मस्जिद, नीचे बाजार, मुनु टोला एवं बाजार क्षेत्र के आसपास एरिया होते हुए वापस थाना पहुंची। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पूजा में शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव बने, सुगम यातायात व्यवस्था बने रहे एवं क्षेत्र की विधि व्यवस्था मैं किसी तरह की अनहोनी ना हो, इसके लिए फ्लैग मार्च निकाली गई है। दुर्गापूजा एवं दशहरे के दौरान उपद्रव मचाने बाले उपद्रवियों या किसी तरह का अमानवीय व्यवहार करने बाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नही जायेगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बाइक से पुलिस बल के जवान भ्रमण करते रहेंगे और उपद्रवियों तथा शरारती तत्वों पर अपनी कड़ी नजर बनाये रखेगें। उपद्रवियों एवं शरारती तत्वों द्वारा किसी भी तरह का उपद्रव या शरारत करने पर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है और लाउडस्पीकर दिन में ही बजा सकते है। सभी पूजा समितियों को सख्त हिदायत कर दिया गया है कि सरकार द्वारा लागू किये गये नियमों का पालन करें और अपने अपने पूजा पंडालों में हर तरह से सुरक्षा एवं शांति बनाये रखें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *