• Thu. Mar 5th, 2026

Saraikela sp in açtion – आदित्यपुर :जिला की सबसे बड़ी कार्रवाई, बाईस लाख अड़सठ हजार रूपये का ब्राउन शुगर के साथ केस किया गया जप्त, दो ड्रग पेडलर को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 3, 2024
ईआदित्यपुर: कोल्हान प्रमंडल में ब्राउन शुगर के कारोबार के लिए कुख्यात हो चुके सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से पुलिस ने कुख्यात ड्रग पेडलर डॉली परवीन और अपराधकर्मी कादिम खान के बेटे शाहबाज खान उर्फ गुड्डू को 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 22.68 लख रुपए आंकी जा रही है। वही उनके पास से एक लाख 49 हज़ार 780 रुपए एवं एक मोबाइल जप्त किया गया है। पुलिस ने शाहबाज के साथ एक महिला तस्कर आसुरन बीवी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि डोली परवीन और कादिम खान पूर्व से ही जेल में है। डॉली के जेल जाने के बाद उसके काले साम्राज्य की जिम्मेदारी शाहबाज ने अपने कंधों पर उठा ली थी, जबकि उसकी उम्र महज 19 वर्ष ही है। बता दें कि ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस की पिछले तीन साल में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत एच रोड मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर के बड़े खेप की डीलिंग होने जा रही है। जिसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहबाज खान और आसुरन बीवी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शाहबाज खान सरायकेला- खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में व्यापक पैमाने पर ब्राउन शुगर का व्यापार करता था। पिछले 2 महीने के अंदर आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर के अवैध व्यापार एवं खरीद बिक्री में लिप्त कुल 14 तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि ब्राउन शुगर के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *