• Thu. Mar 5th, 2026

Adityapur/ gamhariya : Two tractors loaded with illegal sand seized – अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त, चालक फरार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 2, 2024

सरायकेला : सरायकेला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के निर्देश पर आदित्यपुर और गम्हरिया में अवैध बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर को जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार खनन पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर और गम्हरिया थाना क्षेत्रों में नदी घाटों से बालू की अवैध निकासी की जा रही है। तत्पश्चात खनन पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। छापामारी के क्रम में गम्हरिया स्थित धिराजगंज एवं आदित्यपुर स्थित साल्डीह बस्ती के समीप अवैध बालू लदा एक- एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया हैं। वहीं विभाग की दबिश के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *