• Mon. Feb 16th, 2026

सरायकेला पुलिस का एक्शन से दारू माफिया में हड़कंप , चांडिल थाना प्रभारी ने की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी नकली शराब जप्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 29, 2024

चांडिल : आगामी विधानसभा चुनाव व दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला पुलिस पूरे एक्टिव मोड में नजर आ रही है। रविवार को सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी वरुण कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जडियाडीह स्थित कैनाल के सामने बंद पड़े मकान में छापेमारी कर अवैध विदेशी नकली शराब के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।    गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति का नाम रामनाथ गोप उर्फ कालिया गोप, कालीपदो गोप, राहुल तंतुबाई एवं कार्तिक कालिंदी शामिल है। रामनाथ गोप का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चांडिल थाना अंतर्गत जरियाडीह स्थित कैनाल के सामने बड़े पैमान पर शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहां पड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब ब्लैक टाइगर 375 एमएल की 300 पीस, ब्लैक हॉर्स 750 एमएल की 125 पीस, 20 लीटर के प्लास्टिक जार में भरा परा नकली विदेशी शराब 20 पीस, ब्लैक हॉर्स का रैपर 70 पीस, प्लास्टिक का खाली बोतल 750एमएल का 400पीस, 750 एम एल का प्लास्टिक का ढक्कन 200 पीस, 200 लीटर का हरा ड्राम 2 पीस, 20 लीटर का प्लास्टिक का खाली जार 5 पीस, नल लगा छोटा जार 2 पीस एवं खाली कार्टून 150 पीस बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से दारू माफिया में हड़कम मच चुका हैं।

छापामारी दल में चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव, धर्मेंद्र कुमार, पंचम जॉर्ज बारला, मनोज मुर्मू एवं पुलिस बल मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *