• Mon. Feb 16th, 2026

आदित्यपुर : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम खर्च में दी जा रही है बेहतर सुविधा, अस्पताल में पहला सिजेरियन से बेबी का हुआ जन्म, खर्च जान के हो जाएंगे हैरान, क्षेत्र की जनता को मिल रही हैं बड़ी राहत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 26, 2024

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम हासिल कर रही हैं। जहां एक तरफ दूसरे अस्पताल में भारी कीमत चुका कर मरीजों का ईलाज कराया जाता हैं। वही दूसरे तरफ नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आए हुए मरीजों का इलाज कम खर्च में बेहतर सुविधा दी जाती है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार कों एक गुर्भवती महिला इलाज के लिए नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। जहां उनका डिलीवरी सिजेरियन के माध्यम से मात्र दस हजार रुपए में ही कर दी गई। स्वस्थ बच्चा होने के साथ कम खर्च लगने से परिजनों में खुशी के लहर दौड़ पड़ी। जहां परिजनों ने प्रबंधक को दिल से धन्यवाद दिया। साथ ही आज के दौर में इतने कम खर्च में इलाज होना आश्चर्यचकित की बात कही।

वही दूसरी तरफ हतियाडीह का रहने वाला युवक अपेंडिक्स का ईलाज के लिए नेताजी सुभाष मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचा।जहां अपेंडिक्स का ऑपरेशन मात्र ₹12000 में ही कर दी गई।बता दे कि हतियाडीह निवासी ने जानकारी दी कि अपने ईलाज के लिए एक नर्सिंग होम में गया था। नर्सिंग होम द्वारा बीस हजार रुपए राशि जमा करवाया गया। ईलाज करवाने के क्रम में मरीज के परिजनों ने नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद परिजन नर्सिंग होम से छुट्टी करवा कर एनएसएमएच उपचार के लिए पहुंचा । जहां अस्पताल में मात्र 12 हजार राशि में ही उपचार कर दिया गया।

बता दे कि इसी साल 17 अप्रैल कों अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेताजी सुभाष ग्रुप 650 बेड के मेडिकल अस्पताल का शुभारंभ हुआ है। जहां कम दिनों में चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति ला चुकी हैं।

ज्ञानक्लोजिस्ट डॉक्टर शिव्या झा, डॉक्टर संपदा, डॉ निखत, एनेस्थीसिया डॉक्टर आयासकांत साहू, पीडियाट्रिक डॉ सुधीर मिश्रा एवं सर्जन अकरम मीन्हज मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *