
आईपीएस एसके भगत को मिला राष्ट्रपति पदक,उनके गृह जिला धनबाद के लोगों में खुशी, वे यूपी कैडर के अधिकारी हैं.भगत को इससे पहले वर्ष 2014 में पुलिस पदक, वर्ष 2015 व 2021 में राष्ट्रपति वीरता के लिए पुलिस पदक, वर्ष 2018 में पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, 2019 में गोल्ड, 2020 में प्लेटिनम और वर्ष 2023 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
आईपीएस सुवेंद्र कुमार भगत को विशेष सेवा के लिए वर्ष 2024 के लिये राष्ट्रपति पदक मिला है । वे यूपी में एडीजी क्राइम के पद पर हैं। सुवेंद्र कुमार भगत झारखंड के अंतर्गत धनबाद जिला के गोविन्दपुर निवासी है। ये समाजसेवी स्व. डीएन भगत के पुत्र हैं।इस समय यूपी में एडीजी क्राइम के पद पर हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले एसके भगत उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, झांसी, आजमगढ़, नक्सल प्रभावित क्षेत्र चंदौली, गोरखपुर, जौनपुर आदि जिलों में एसपी और एसएसपी रहे हैं।

साथ ही वर्ष 2006-07 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के भी ये प्रमुख रहे हैं। ये बरेली, लखनऊ, वाराणसी रेंज एवं वाराणसी जोन के आईजी के पद पर भी नियुक्त रहे और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए सीबीआई दिल्ली, भोपाल और रांची में नियुक्त रहे हैं।
भगत को इससे पहले वर्ष 2014 में पुलिस पदक, वर्ष 2015 व 2021 में राष्ट्रपति वीरता के लिए पुलिस पदक, वर्ष 2018 में पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, 2019 में गोल्ड, 2020 में प्लेटिनम और वर्ष 2023 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया जा चुका है। इस बार उन्हें राष्ट्रपति पदक मिलने पर धनबाद जिला के गोविन्दपुर में लोगोंके बीच खुशी का आलम हैं।
एस के भगत मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं।जहां भी वे पदस्थापित रहे वहां उनकी चर्चा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
