
सरायकेला: सरायकेला स्थित प्रेस भवन प्रेस भवन में 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।स्वाधीनता दिवस के मौके पर प्रेस भवन सरायकेला में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर जिला जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार, एसएमपीओ नंदन उपाध्याय भी मौजूद रहे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने जिले के पत्रकारों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन देश गुलामी की बेड़ियों से बाहर निकला। इसमें पत्रकारिता ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई हैं। आज देश की तरक्की में पत्रकारों को अपनी जवाबदेही निभानी होगी। ईमानदार पत्रकारिता परेशान जरूर हो सकता है मगर पराजित नहीं। पत्रकारिता कभी भी एकपक्षीय नहीं होनी चाहिए। रचनात्मक पत्रकारिता हो इसका सभी पत्रकारों को ध्यान रखना होगा। इस मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक संतोष कुमार, महासचिव रमजान अंसारी, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, रासबिहारी मंडल, विजय साव, सुमित सिंह, दयाल लायक, उमाकांत कर, अजय महतो, पारस होता, विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य, समजेसवी मंटू दुबे आदि मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
