• Wed. Mar 4th, 2026

चंडिल/जमशेदपुर : पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने पत्रकार विश्वरूप पांडा के खिलाफ व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराया केस, पत्रकार विश्वरूप पांडा ने रखा अपना पक्ष

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 13, 2024

चांडिल/जमशेदपुर। सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर निवासी एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने ईचागढ़ विधानसभा के चांडिल निवासी स्थानीय पत्रकार विश्वरूप पांडा के खिलाफ जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा हैं कि लोकसभा चुनाव के समय पत्रकार विश्वरूप पांडा ने अरविंद सिंह के चुनावी गतिविधियों तथा भाजपा में शामिल होने को लेकर एक वेबसाइट पर समालोचना किया था। उक्त खबर में विश्वरूप पांडा ने लोकसभा चुनाव से पहले की राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर खबर प्रसारित किया था । इसको लेकर अरविंद सिंह ने केस दर्ज कराया है।

मंगलवार को पत्रकार विश्वरूप पांडा ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में केस के संबंध में जबाव तथा अपना पक्ष दाखिल कर दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी रवि शंकर पाण्डेय की अदालत में विश्वरूप पांडा ने वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओझा तथा उमा शंकर सिंह के माध्यम से अपना पक्ष रखा। अपने पक्ष में विश्वरूप पांडा ने विस्तार से अरविंद कुमार सिंह तथा उस खबर की जानकारी दी है। वहीं, जिस खबर को लेकर केस दर्ज किया गया है, उससे संबंधित सभी साक्ष्य तथा दस्तावेजों को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *