• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, मोटरसाइकिल सहित देसी कट्टा किया बरामद, तीन आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 12, 2024

आदित्यपुर : जिले में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए सरायकेला पुलिस ने रामकृष्ण फोर्जिंग व अलग-अलग जगह से चोरी हुए मोटरसाइकिल को बरामद कर तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति का नाम श्री राम तियू उर्फ आकाश, विशाल कुमार माहतो एवं पप्पू गगराई उर्फ टोप्पो शामिल हैं। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की जिले के आदित्यपुर,आर आई टी,सरायकेला एवं राजनगर से कुल पांच बाइक को बरामद किया गया है। साथ ही जिन मोटरसाइकिल से रेकी की जा रही थी उस मोटरसाइकिल को बरामद कर गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। वही पप्पू गगराई के निशानदेही के आधार पर अवैध देशी कट्टा को भी बरामद किया गया है। गिरफ्त में आए हुए तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास रहा है। जमशेदपुर के टेल्को व बर्मा माइंस थानों में कई बार जेल जा चुके हैं।

बाईट 👉


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *