• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : पासा रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने आदित्यपुर थाना प्रभारी व केस के अनुसंधानकर्ता को किया सम्मानित, फर्जी तरीके से चुराए गए माल का किया गया था उद्वेदन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 10, 2024

आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पासा रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.गया. मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर उद्यमी संगठन एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सेन, कंपनी के सीईओ जयदीप सिंह मौजूद रहे। जहाँ कुछ महीने पूर्व कंपनी से फर्जी तरीके से चुराए गए 30 टन लोहे के सरिया मामले में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा करने के उपलब्धि पर आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह और केस के अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार सेन को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। प्रबंधन द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ता को सम्मानित करते हुए पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ा कर आभार जताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इन्दर अग्रवाल ने अपने संबोधन में आदित्यपुर पुलिस के तत्परता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी द्वारा पुलिस से समन्वय स्थापित कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का बेहतर कार्य हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि संपर्क, सूचना और सहयोग के माध्यम से पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर अपराधों को रोका जा सकता है।

इस मौके पर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि घटना के उद्देदन होने पर पुलिस को तारीफ मिलती है। जबकि घटना लंबित रहने पर ताने भी मिलते हैं। तारीफ मिलने से पुलिस का मनोबल भी बढ़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपने वाहनों में जीपीएस के साथ-साथ जिओ सिम का मोबाइल भी रखे। सिर्फ वाहन मालिक ही उस जगह को जाने। जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस दौरान कंपनी के सीईओ जयदीप सिंह में घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए सम्मान समारोह में आए ट्रांसपोर्टरों को फर्जी ऐप से माल बुक किए जाने के प्रति सावधान किया. कार्यक्रम में प्लांट हेड ओमप्रकाश प्रधान , कंपनी प्रशासनिक अधिकारी हनुमान चौधरी , लाइज़िंग ऑफिसर जोगिंदर सिंह, सोनाली ट्रांसपोर्ट के निकेश चौधरी, कंपनी अधिकारी नवीन कुमार, जया दुबे एवं कर्मी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *