• Sun. Feb 15th, 2026

8 सूत्री मांगे पूरी नही हुई तो जश्रसं आरपार की लड़ाई लड़ेगी, उमा

admin's avatar

Byadmin

Jul 29, 2025

 

 

केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 अंतर्गत न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के अलकुसा कोल डंप से बीएनआर साइडिंग में कोयला ढुलाई कर रही परिवहन कंपनी मेसर्स एसटीजी में बेरोजगार मजदूरों को रोजगार सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर परिवहन कंपनी की मनमानी,तानाशाही,वादा खिलाफी,

हठधरमीता,जनविरोधी,मजदूर विरोधी रवैया के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनता श्रमिक संघ के बैनर तले अलकुसा कोलियरी के शाखा उपाध्यक्ष उमा कुमारी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट कंपनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन कर धरना दिया गया।इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही उमा कुमारी ने अपने वक्तव्य में प्रबंधन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि परिवहन कंपनी को पूर्व में मांग पत्र दिया गया था

जिसके आलोक में दिनांक 27/05/2025 को हुई आंदोलन के क्रम बीसीसीएल में प्रबंधन द्वारा 7 दिनों का समय लेते हुए सार्थक पहल का आश्वासन दिया गया।परन्तु काफी दिन बीत जाने के बाद भी प्रबंधन द्वारा कोई विचार नही किया गया है। बाध्य होकर मजदूरों ने शांतिपूर्वक चक्का जाम आंदोलन की रणनीति तय कर धरना देने का निर्णय लिया एवं आंदोलन जारी है।और प्रबंधन जबतक हमारी मांगे पूरी नही करता है तबतक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।

और जनता श्रमिक संघ परिवहन कंपनी के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगी। जिसकी होने वाले क्षतिपूर्ति की सारी जबाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन व एसटीजी परिवहन कंपनी की होगी।कार्यक्रम को सभी वक्ताओं ने संबोधित किया। मौके पर राजू सिंह,नवीन पंडित,सुरेंद्र सिंह,नन्द कुमार सिंह,गोल्डी सिंह, योगेश कुमार कुर्मी,ऋतुराज पांडे, अमित सिंह,दशरथ राम,क्रांति कुमारी,यशोदा देवी,नित्तू देवी इत्यादि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *