

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण नियमित रूप से हर साल पृथ्वी और चंद्रमा की गति के आधार पर लगाते हैं। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल को लगने वाला है।
सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण नियमित रूप से हर साल पृथ्वी और चंद्रमा की गति के आधार पर लगाते हैं। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल को लगने वाला है।

बता दें कि साल का यह पहला ग्रहण अमेरिका (America) में दिखाई देगा। सबसे खास बात है कि 2017 के बाद से यह पहला ऐसा ग्रहण होगा जो सबसे ज्यादा वक्त तक दिखाई दिया था। इससे पहले America में 2 मिनट 42 सेकेंड तक चलने वाला ग्राहण सात साल पहले दिखाई दिया था।

ग्रहण 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिखेगा
बता दें कि भारत में माना जाता है कि सूर्य ग्रहण अमावस्था तिथि को लगता है। 8 अप्रैल 2024, दिन सोमवार को चैत्र मास की अमावस (New Moon) तिथि को ग्रहण लगेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। अप्रैल 2024 में दिखाई देने वाला ग्रहण 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिखेगा।
सूर्य ग्रहण किसे कहा जाता है
बता दें कि जब सूरज और पृथ्वी के बीच में से चंद्रमा गुजरता है और सूर्य पूरी तरह से ढक जाता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कहा जाता है।
आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है जबकि सूर्य की किरणों को चंद्रमा पूरी तरह से ढक ले। इसीलिए यह आम सूर्य ग्रहण से अलग होता है। आमतौर पर चंद्रमा, सूर्य के एक हिस्से को ही ढकता है जिसे हम आंशिक सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।
जैसा कि हमने बताया कि 8 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण दुनियाभर में नहीं दिखेगा। NASA का कहना है कि यह पू्र्ण सूर्य ग्रहण Mexico से शुरू होकर अमेरिका के टेक्सस से गुजरेगा। सूर्य ग्रहण की पूरी लोकेशन की जानकारी आप नासा के ब्लॉग पर जाकर भी ले सकते हैं।
नासा की सलाह है कि सभी सावधानियों के साथ ही इस पूर्ण सूर्यग्रहण को देखें। बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान जबकि चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य की सतह को ढक लेगा तो आप नंगी आंखों से इसे देख सकते हैं। लेकिन आमतौर पर बिना आई Protection के सूर्य को सीधे देखने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com