• Fri. Feb 13th, 2026

77वें गणतंत्र दिवस पर धनबाद को विकास की सौगात, उपायुक्त ने गिनाईं प्रशासन की उपलब्धियां

admin's avatar

Byadmin

Jan 27, 2026

 

धनबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पूर्व उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में 2,75,878 पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान किया जा चुका है। शिक्षा क्षेत्र में डीएमएफटी से 21 सरकारी विद्यालयों के भवन निर्माण को स्वीकृति मिली है, वहीं 20 हजार से अधिक छात्रों को साइकिल वितरण की मंजूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिले के 100 चिन्हित विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा, खेलो झारखंड और आईसीटी चैंपियनशिप जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बेलगड़िया टाउनशिप में विस्थापित परिवारों के लिए कौशल विकास व आजीविका प्रशिक्षण केंद्र, ई-रिक्शा वितरण, बस सेवा, राशन, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शहरी विकास की दिशा में नमामि गंगे परियोजना के तहत 192 एमएलडी क्षमता वाले पांच एसटीपी को स्वीकृति दी गई है। वहीं अमृत 2.0 योजना के तहत बरमसिया तालाब, लोको तालाब और राजा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

उपायुक्त ने मीडिया कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए प्रशासन को मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *