• Tue. Feb 17th, 2026

बासुकीनाथ में तेज बारिश का कहर, टेंट गिरने से 7 कांवरिया घायल

admin's avatar

Byadmin

Jul 15, 2025

 

दुमका। दुमका में लगातार हो रही तेज बारिश और तेज हवा के चलते मंगलवार सुबह बासुकीनाथ में बड़ा हादसा हो गया। कांवरिया मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया एक बड़ा टेंट गिर पड़ा, जिससे 7 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के समय श्रद्धालु टेंट में आराम कर रहे थे। टेंट गिरते ही अफरा-तफरी मच गयी। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

बता दें कि यह हादसा श्रावणी मेले के दौरान हुआ है, जब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए थे। तेज बारिश और हवा को हादसे की वजह माना जा रहा है। इधर, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। डॉक्टरों की टीम घायलों का विशेष निगरानी में इलाज कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *