
मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर, धनबाद में 54वें मानस महाधिवेशन की शुरुआत आज प्रातः धनबाद के लोकप्रिय विधायक श्री राज सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। संध्याबेला में पूर्व सांसद श्री पी एन सिंह, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री सुरेश चौधरी जी और डॉ आर एन राय मुख्य अतिथि रहे।

श्री अयोध्याधाम से पधारे विरक्त संत श्री राधेश्याम दास जी महाराज ने नवाह्यान पारायण में बालकांड का प्रथम दिवस का पाठ किया। आचार्य ज्योति नारायण झा के द्वारा कर्मकांड कराई गई, जिसमें यज्ञमान श्री उज्जवल कुमार वर्मा और श्रीमती मनिका कीर्ति वर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना की।

संध्या बेला में रामकथा के लिए पधारे श्री अयोध्या जी से रामवल्लभा कुंज, जानकी घाट के महंत श्री रामशंकर दस वेदांती जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में मानस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान से पहले गुरु की वंदना की जाती है, गुरु की उपेक्षा कर भगवान की वंदना करने से कोई फल नहीं मिलता है।
कथा का आनंद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्तजन पधारे और प्रसाद पाए। इस अवसर पर सांइटि के निरंजन सिंह, विनोद दुबे, निशांत नारायण, रामप्रवेश शर्मा, योगेंद्र मिश्रा, समशेर सिंह, कन्हाई भट्टचार्य, अजित गुप्ता, सनोज कुमार, मुकतेश्वर महतो, बी एम शर्मा, एच एन राय, एस बी अग्रवाल, सुरेश झा, बंटी जी, गौरव सिंह, अभिनव सांवरिया, शिवम, राहुल कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
