• Mon. Sep 29th, 2025

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानिए यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर का 2017 का चुनाव परिणाम और दलीय स्थिति

Byadmin

Jan 8, 2022

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: यूपी में सबसे ज्यादा 403 सीटे हैं। इसके बाद पंजाब (117), उत्तराखंड (70), गोवा (40) और मणिपुर (60) हैं

नईदिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। ये राज्य हैं उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर। एक बार फिर कोरोना काल में देश में चुनाव हो रहे हैं यानी खतरा बड़ा है। हर चुनाव की तरह ये चुनाव भी अहम हैं और देश की आगे की राजनीति के लिए निर्णायक बताए जा रहे हैं। इनके परिणामों को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़ा जाएगा। बहरहाल, चुनाव का शंखनाद होने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि इन दलों में मौजूदा स्थिति क्या है। जाहिरतौर पर यूपी सबसे बड़ा राज्य है। यहां पूरे देश की नजर टिकी है। वहीं मौजूदा हालात ने पंजाब को भी फोकस में ला दिया है।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: जानिए किन दलों के बीच मुकाबला

यूपी में एक तरफ सत्तारुढ़ भाजपा है तो दूसरी ओर बिखरे हुए विपक्ष दल हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस ने अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है। ओवैसी की पार्टी भी इस बार दम भर रही है। वहीं पंजाब में भी ऐसा ही मुकाबला है। यहां सत्ता में कांग्रेस है तो विपक्षी खेमे में शिरोमणि अकाली दल के साथ ही आम आदमी पार्टी, भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी है। देखना यही है कि किसान आंदोलन इस बार के चुनाव पर कितना असर डालता है। उत्तराखंड और गोवा में यूं तो भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं लेकिन आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत से मैदान में है।

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें

यूपी: 403

पंजाब: 117

उत्तराखंड: 70

गोवा: 40

मणिपुर: 60

जानिए पिछले चुनावों का परिणाम उत्तरप्रदेश

कुल सीट: 403 (बहुमत का आंकड़ा 202)

भाजपा: 325

सपा: 47

बपसा: 19

कांग्रेस: 7

अन्य: 5

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल 117 सीट, बहुमत का आंकड़ा 59)

कांग्रेस: 77

आम आदमी पार्टी: 20

शिरोमणि अकाली दल: 15

भारतीय जनता पार्टी: 03

लोक इंसाफ पार्टी: 02

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 70, बहुमत का आंकड़ा 36)

भाजपा: 57

कांग्रेस: 11

अन्य: 2

गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)

भाजपा: 13

कांग्रेस : 17

आप: 00

अन्य: 10

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 60, बहुमत का आंकड़ा 31)

कांग्रेस: 28

भाजपा: 21

अन्य: 11


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *