• Fri. Mar 27th, 2026

38 लाख की लागत से बने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भवन का हुआ उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित साया गांव में 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बीईओ राजनारायण राय, नगर अध्यक्षा प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, एमडीएम प्रभारी जुबेरिया खातून, मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व एचओडी डॉ. राजाराम सिंह एवं सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत प्रकाश ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्षा प्रियंका सिंह ने कहा कि नया विद्यालय भवन क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत संरचना अत्यंत आवश्यक है और यह भवन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस नए भवन से बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। वहीं, उपस्थित शिक्षकों में ओम प्रकाश अग्रवाल, विनोद दास, शिक्षिका रानी कुमारी एवं प्रदीप कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।स्थानीय ग्रामीणों ने भी विद्यालय भवन के निर्माण पर खुशी जताई और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि इससे गांव के बच्चों को अब बेहतर सुविधाओं के साथ पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में शिक्षक धनंजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, रामस्वरूप सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, मदन सिंह, राजू सिंह, चंदन सिंह, विरेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, अनिश सिंह, उदय सिंह, अभय सिंह सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *