
केंदुआ। कुस्तौर बीएनआर साईडिंग में कार्यरत असंगठित ठेका मजदूरों ने अपने नियमित 26 दिनों के कार्य की मांगों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले बीसीसीएल प्रबंधन को पत्र देकर नारा लगाते हुए प्रदर्शन कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य ठप कर दिया है।

मजदूरों ने अपने पत्र में लिखा है कि यहां के मजदूरों को 26 दिनों का नियमित कार्य देने के लिये प्रबंधन से कई बार केंदुआडीह थाना में वार्ता हुई जिसमे प्रबंधन की ओर से मजदूरों की मांगे स्वीकार कर लोंग टर्म का टेंडर होने पर कार्य देने का आश्वाशन दिया गया था। परन्तु कार्य प्रारंभ लोंग टर्म का टेंडर के बाद संवेदक भी नियुक्त कर दिया गया है उसके बावजूद भी उक्त गरीब मजदूरों का हक मारकर उन्हें नियमित कार्य नही दिया जा रहा है। जिससे वे सपरिवार भुखमरी के कगार से गुजर रहे है। उनकी इस माली हालात ने उनके तथा बच्चों के पढ़ाई लिखाई व इलाज तक बाधित कर दिया है।

बाध्य होकर मजदूरों ने 16 जनवरी से बीएनआर का कोयला डिस्पैच अनिश्चित कालीन के लिए ठप कर दिया है। और कहा कि इसकी सारी जबाबदेही प्रबंधन की होगी। मजदूरों ने अपने इस आंदोलन की जानकारी पत्र प्रेषित कर बीसीसीएल के वरीय प्रबंधन व जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है।
मौके पर क्षेत्र संख्यां 9 के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान,कुस्तौर शाखा सचिव दुखन पासवान,अशोक पासवान,राज कुमार पासवान,माणिक चंद नोनियाँ,सिया यादव,माणिक चंद पासवान,धर्मेंद्र पासवान,बिपिन राउत,सत्यनारायण पासवान,धनेश्वर भुइयां,मनोहर राउत,सुरेंद्र पासवान,सलाउद्दीन,सामपड़ी देवी,माला देवी,फुला देवी,मुन्नी देवी,सुधा देवी,गीता देवी इत्यादि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
