• Sun. Feb 15th, 2026

23 फरवरी का संकल्प जनता का अपार समर्थन, क्रम संख्या बक्सा छाप पर मुहर इस बार!

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में आज महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया तथा 23 फरवरी को बक्सा छाप पर मुहर लगाने की अपील की।

 

आज का जनसंपर्क कार्यक्रम कस्तूरीखाप, कदमा, रामनगर, विष्णुपूरी, पारनाल, कुम्हरटोली, महेश सोनी चौक, कानी बाजार चौक, महावीर स्थान एवं कुआँ चौक में संपन्न हुआ। प्रत्येक स्थान पर स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और विकास के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा, विधायक प्रदीप प्रसाद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सुदेश कुमार के नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम में पारदर्शी प्रशासन, बेहतर मूलभूत सुविधाएं और योजनाबद्ध विकास को नई दिशा मिलेगी

सुदेश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव हजारीबाग के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और व्यवस्थित शहरी विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा।

जनसंपर्क के दौरान हर वर्ग—युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और व्यापारी समुदाय—का उत्साहपूर्ण समर्थन देखने को मिला, जो इस बात का संकेत है कि हजारीबाग विकास के पथ पर और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *