• Thu. Apr 2nd, 2026

200 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Dec 13, 2025
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ेम थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह स्थित सोन नदी किनारे छापेमारी की गई, जहाँ से कुल 200 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अमित कुमार तथा नारायणपुर गांव निवासी विनय कुमार के रूप में की गई है

मामले में थाना कांड संख्या 79/ 25 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सोन नदी किनारे अवैध रूप से महुआ चुलाई शराब तैयार की जा रही है और बड़ी मात्रा में इसका परिवहन किया जाना है।

जानकारी की पुष्टि होते ही बड़ेम थाना प्रभारी अमरजीत चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन दो तस्करों को दबोच लिया गया।

थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा तस्करों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *