
चक्रधरपुर : जिले के चक्रधरपुर शहर में बीते रात पुआल (बिचाली) के ढेर में अचानक से आग लग गई। जिससे 2 लाख रुपए से अधिक का पुआल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार शहर के कुदलीबाडी निवासी गिरिजा यादव व विजय यादव ने जानवरों को खिलाने के लिए पुआल का स्टाॅक कर रखा था।

लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीती रात करीब 1 बजे रात को पुआल के ढेर में आग लगा दी। जिससे करीब दो लाख रुपए का पुआल पुरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया। हालांकि पुलिस को सुचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आगपर काबू पाने का प्रयास करते रहे। क़रीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग इतनी तेज थी की दो टैंकर पानी की खपत हो गई। वही आज सुबह जेसीबी की मदद से जले हुए पुआल को हटाया गया।

जिम्मेदार अफसरों देर रात फोन नहीं उठाया
आगजनी की घटना के बाद नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी को फ़ोन से संपर्क कर जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। लेकिन किसी भी पदाधिकारी ने रात में फ़ोन नहीं उठाया। जबकि समय जेसीबी मशीन उपलब्ध हो जाने पर नुकसान कम होता।समय से मदद नहीं मिलने से लोगो में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
