
केंदुआ(धनबाद) ऑल इंडिया एससी एसटी एवं ओबीसी एम्पलाइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल का कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय में 19 सूत्री मांगों को लेकर महाप्रबंधक, कुसुंडा क्षेत्र के समक्ष वार्ता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीसीसीएल जॉन कौंसिल के अध्यक्ष, अखिलेश पासवान, महासचिव कृष्णा पासवान, सचिव सुखदेव पासवान, राजेन्द्र कुमार, सोनु कुमार, सह सचिव मो अनवर हुसैन उपस्थित हुए । जिनका कुसुंडा क्षेत्र के कौंसिल पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। वार्ता में प्रबंधन द्वारा 19 सूत्री मांगों पर विधि संवत कार्यवाही कर समस्या का निष्पादन करेंगे जिसपर कौंसिल के पदाधिकारियों ने सह सहमति जताई और इसी के साथ बैठक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रणव दास ने बताया कि ऑल इंडिया एससी एसटी एवं ओबीसी एम्पलाइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल 19 सूत्री मांग जायज है । अतः उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश हाड़ी एवं संचालन रमेश रवानी ने किया। कार्यक्रम को सफल होने के बाद क्षेत्रीय सचिव सतेंद्र कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया ।

बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से वार्ता में मुख्य रूप से महाप्रबंधक प्रणब दास, क्षेत्रीय प्रबंधक वेद प्रकाश, वरीय प्रबंधक , योगीता सकलानी, प्रबंधक (प्रशासन), देवाशीष बाग, संपर्क पदाधिकारी, चन्द्र प्रकाश, प्रबंधक , अतुल शर्मा, धनसार कोलियरी से प्रबंधक ,मेनाली सी एक्का, न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी से प्रबंधक , अरुण वर्मा के समक्ष मांग पत्र के सभी बिन्दुओं पर सकारात्मक वार्ता हुआ।
वार्ता में ऑल इंडिया एससी एसटी एवं ओबीसी एम्पलाइज
कोऑर्डिनेशन काउंसिल की ओर से कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष, जगदीश हरी, क्षेत्रीय सचिव, सत्येन्द्र कुमार, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, रंजीत पासवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, रमेश रवानी, फारूक अंसारी, राज कुमार पासी, क्षेत्रीय सहायक संगठन सचिव, सुनीता कुमारी, न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के अध्यक्ष, कुन्दन कुमार, सचिव, गणेश कुमार, उपाध्यक्ष, सुरजीत कुमार पासवान, संगठन सचिव ,विनय कुमार महतो, सह कोषाध्यक्ष, कजली देवी,कुमारी ज्योति, राजेश हाड़ी, सहाबुद्दीन मियां, धनसार कोलियरी से बिनय कुमार, सनी कुमार, जीतु बाउरी, राजेश चौहान, कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय से भरत लाल भारती, संतोष कुमार, ओम कुमार, साहेब राम टुडू, जितेन्द्र कुमार एवं अन्य सभी साथीगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
