• Sat. Feb 28th, 2026

17वां स्व शिवनारायण कुमार महतो मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 

admin's avatar

Byadmin

Feb 28, 2026

 

 

नावाडीह तुलसी प्रसाद का रिपोर्ट

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत के ग्रामीण स्टेडियम गोसाई टोंगरी में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति गोनियाटो की ओर से आयोजित दो दिवसीय 17ं वां स्व शिवनारायण कुमार महतो मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्धघाटन मैच युवा क्लब कुल्ही बनाम युवा विकास क्लब बरई के बीच खेला गया |

इस मैच का उद्धघाटन जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव कुमारी खुशबू महतो, युवा आजसू के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो ,मुखिया अमृता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, झामुमो नेता गंगाराम महतो, समाजसेवी राजेश तुरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया |

बरई की क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण फैसला लिया | बल्लेबाजी करते हुए कुल्ही की टीम ने 8 ओवर पर 6 विकेट के नुकसान से 70 रन बनाए | जबावी पारी खेलते हुए बरई के टिम ने 2 विकेट खोकर 71 रन बनाकर विजेता बना |

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष काजल उर्फ तुलसी कुमार महतो ,उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ,सचिव बीरेंद्र कुमार महतो ,कोषाध्यक्ष अशोक तुरी ,उपसचिव होरिल महतो ,टिंकू कुमार, अजय नायक ,मैच संचालक दिनेश कुमार महतो ,दिलीप मरांडी, संजीत कुमार, कृष्णा कुमार, गणपत महतो, जितेंद्र मुर्मू, मनीष कुमार, कपिल तुरी, जितेंद्र महतो, विकी कुमार, सचिन कुमार महतो आदि लोग उपस्थित थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *