• Sun. Apr 5th, 2026

160 लीटर देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार

admin's avatar

Byadmin

Apr 5, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत झीकटीया गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर एक वाहन से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झीकटीया गांव के पास एक वाहन में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वाहन संख्या BR26K9188 की तलाशी ली गई, जिसमें बोरे में भरकर रखी गई कुल 160 लीटर देशी शराब बरामद की गई।इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से वाहन और बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया है।थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि जब्त वाहन और शराब को सुरक्षित रखा गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि फरार कारोबारी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *