• Wed. Dec 31st, 2025

15वीं ऑल इंडिया ओपन कराते चैंपियनशिप 2025 में झारखंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया

Byadmin

Dec 31, 2025

 

बोकारो थर्मल

15वीं ऑल इंडिया ओपन कराते चैंपियनशिप 2025 में राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप झारखण्ड का समापन हुआ। जिसका आयोजन 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 25 के बीच उड़ीसा के भुनेश्वर में आयोजन किया गया था l जिसमे झारखंड का प्रतिनिधीत्व आरटीसी पब्लिक स्कूल आगरा रांची ने की। इस ओपेन कराते चैंपियनशिप में उड़ीसा, बंगाल, झारखण्ड, गुजरात, आसाम इत्यादि के लगभग दो हजार कराते छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया था।

जिसमे झारखण्ड से लगभग एक सौ कराते प्रतियोगिता में शमिल हुए। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन इंडिया के अध्यक्ष दासी भरता शर्मा एवं कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन के टेक्निकल डायोकार एवं सुकोकाई कराते यूनियन इंडिया चीफ हांसी पठनायक के देख रेख में सम्पन्न हुए।

साथ ही हांसी भरत शर्मा ने बताया की कराते खेल भारत का एक प्रसिद्ध खेल बन चुका है। अभी के समय में किसी भी गांव महल्ले, जिला में कराते छात्र छात्रा आपको मिल जाएंगे। साथ ही उन्होने यह बताया की पुरे भारत मे उत्कल कराते स्कूल एक ऐसी कराते प्रशिक्षण का केंद्र बन गया हैं। जहा सबसे अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्लेयर है।

इसका सेरे हांसी हरिप्रसाद पठनायक को जाता है झारखंड ने कुल बीस गोल्ड, तीस सिल्वर और पंचास बोरोन मेडल जीते हैं। झारखण्ड में गोल्ड पाने वालों में रांची से प्रिया कुमारी, हजारीबाग से सोनी कुमारी, जोसीखा तोपों, अर्चना कुजूर, सिल्वर मेडल प्राप्त करने वालों में धनबाद से ममता मुर्मू, रांची ज्योति कुमारी, रूपा कुमारी,

लवलीन कुमारी, श्रुति कुमारी, आदित्य कुमार महतो, उज्ज्वल सिंह भोगता, बोकारो सुष्मिता कुमारी, काजल कुमारी, तन्मय कुमार गोप वहीं ब्रोंज मेडल पाने वालों में बोकारो से पलक रानी, राहुल कुमार आदी कराते छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही बेस्ट रेफरी और निर्णायक के लिए झारखंड उत्कल कराते स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक संसाई महादेव गोप को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त सभी कराते छात्र एवं छात्राओं को खिजरी के विधायक राजेश कुमार कच्छप, रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी एवं गोमिया के पूर्व विधायक डा.लम्बोदर महतो, गोमिया के राजेश कुमार विश्वकर्मा, आरटीसी पब्लिक स्कूल अंगारा के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र नाथ महतो ने सभी विजेता कराते खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किए और बधाई दिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *