
राजकमल में पूर्व प्राथमिक के बच्चे एवं उनके माता-पिता के साथ एक परिचय सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि जैसे छोटे पौधों को खाद और पानी की आवश्यकता पड़ती है तब वह फलते फूलते हैं इसी तरह आपके छोटे बच्चे को भी खाद और पानी के रूप में आपका समय आपका प्यार और आपका मार्गदर्शन चाहिए तभी वे विकसित होकर भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पूर्व प्राथमिक के प्रभारी छंदा बनर्जी ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। स्वागत भाषण सुप्रिया पॉल ने दिया । वंदना सभा का आयोजन भी किया गया।

कलावती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 से भी अधिक बच्चे अपने माता-पिता के साथ उपस्थित थे। अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री मिश्रा ने बताया कि खेल-खेल में बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और आगे जाकर वह और भी मुखरित हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को समय से विद्यालय पहुंचाना और समय से ले जाना एक जिम्मेदार अभिभावक की पहचान है।

विद्यालय के सह सचिव दीपक कुमार रुइया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि आपका बच्चा एक घर से निकलकर दूसरे घर में आ जाता है। शिक्षा केवल विद्यालय तक ही सीमित नहीं है बल्कि विद्यालय और घर मिलकर ही बच्चों के व्यक्तित्व को आकार देते हैं। विद्यालय में बच्चे ज्ञान प्राप्त करते हैं लेकिन घर में वे संस्कार सीखते हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में उप प्राचार्य मनोज कुमार, सुप्रिया पॉल, विनीता ठक्कर, प्रभारी छंदा बनर्जी, रूमा मित्रा, अर्चना सिंह, देवश्री मिश्रा की अहम भूमिका रही।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उप प्राचार्या लीला सिंह ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
