• Sat. Feb 14th, 2026

135 लीटर स्पिरिट के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सोन दियरा में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर लदे कुल 135 लीटर स्पिरिट के साथ दो शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के अम्बा गांव निवासी रमेश शर्मा एवं मेह गांव निवासी संतोष पटेल के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जब्त स्पिरिट का उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था, जिसे अन्य स्थानों पर सप्लाई करने की तैयारी थी।

इस संबंध में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *