
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद की सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी तान्या पटेल से वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

सचिव तान्या पटेल ने बताया कि 13 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कराया जाएगा, ताकि आमजन को शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराकर समय व धन दोनों की बचत करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार ने भी कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में पूर्ण सहयोग करेंगे तथा समाज के प्रबुद्ध वर्ग और आमजन से भी इसमें अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
