• Thu. Mar 5th, 2026

12 फरवरी को रिलीज होगी बहु प्रतीक्षित लघु फिल्म डिजिटल अरेस्ट 2. O

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से प्रेरित होकर पंकज हिंदुस्तानी ने बनाई है यह लघु फिल्म

हज़ारीबाग :- वर्तमान समय में देश में चल रहे सबसे बड़े साइबर क्राइम डिजिटल अरेस्ट पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दारू प्रखंड में दिसंबर महीने में हिंदुस्तानी फिल्म्स के द्वारा एक लघु फिल्म बनाई गई थी डिजिटल अरेस्ट जिसकी अपार सफलता के बाद इसके दूसरे भाग डिजिटल अरेस्ट 2. O को बनाया गया ।

इस फिल्म को 12 फरवरी यानी बुधवार को 8:00 सुबह हिंदुस्तानी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पंकज हिंदुस्तानी शो में रिलीज किया जाएगा । पंकज हिंदुस्तानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में डिजिटल अरेस्ट से लोगों को जागरूक करने हेतु बातें बतलाई थी इसी से प्रेरित होकर उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया है ।

इस फिल्म के मुख्य कलाकार सतीश कुमार, सेम्स दास हैं जबकि विलेन के किरदार में खुद पंकज हिंदुस्तानी हैं । इससे पहले भी इस फिल्म के निर्माता निर्देशक दारू प्रखंड के दारू खरिका निवासी पंकज हिंदुस्तानी ने कोविड-19, शराबबंदी, प्रौढ़ शिक्षा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, फॉरेस्ट सिक्युरिटी, साइबर क्राइम जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर लघु फिल्में बना चुके हैं जिसके लिए उन्हें कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड भी मिल चुका है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *