

बलियापुर रविवार को झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया बलियापुर चौक से हर एक गांव पंचायत तक चलाया गया सदस्यता अभियान में महिलाएं पुरुष युवा बुजुर्ग काफी संख्या में जुड़े संयोजक मंडली के प्रभारी मुकेश सिंह ने कहा झारखंड सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचने का काम करेंगे जैसे मैईया सम्मान योजना बिजली बिल माफ 200 यूनिट बिजली फ्री झारखंड वासियों को मिल रहा है।

इस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संयोजक मंडली के मुकेश सिंह संयोजक मंडली के सुखलाल मरांडी हैदर अली अंसारी अब्दुल कादिर राजेंद्र हेंब्रम त्रिलोचन महतो मोहम्मद मंसूर लालमोहन महतो आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

विधायक चंद्रदेव महतो ने डीसी को लिखा पत्र

बलियापुर: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने धनबाद की उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर क्षेत्र के उत्क्रमित राजकीय बुनियादी प्लस टू उच्च विद्यालय परसबनिया के प्रबंध समिति में विद्यालय को भूमि दान देने वाले जमीनदाताओं को शामिल करने की मांग किया है।
विधायक श्री महतो ने कहा है कि विद्यालय की स्थापना तथा गांव में शिक्षा के विकास हेतु जमीनदाताओं ने 5 एकड़ से भी अधिक भूमि दान में दी है। गांव में शिक्षा के विकास में गांव के जमीनदाताओं का काफी योगदान है। बीते 5 फरवरी को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में जमीनदाताओं को बैठक में जाने से रोक दिया गया।
जिससे लोगों में रोष है। विधायक श्री महतो ने विद्यालय प्रबंध समिति में विद्यालय के जमीन दाताओं को शामिल करने की मांग किया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
